बड़ी खामोशी है इन बस्तियों में

जैसे कोई इंसान है ही नहीं

तूफान से उजड़ गए हैं घर बार सबके

सब आशियाने तार तार हो गए

गरीबी के इस मंजर को देख

इंसानियत शर्मसार हुई लगती है

भूख से तड़पते इन मासूमों के चेहरे

जिंदगी की कोई रेखा नहीं दिखती

उजड़े हुए इन आशियानों में

एक भयावह खामोशी

अपने अरमानों की अर्थी उठाए

ए इंसान जिंदा है पर मुर्दा के समान ।।

Posted bySahdeosingh21