बड़ी जद्दोजहद में जिंदगी की दास्तां है

ना सुकून है किसीको ना कोई इत्मीना है

बस चलते हैं रोज किसी मंजिल की तलाश में

शाम होते ही एक उदासी का आशियां है ।

आम इंसान की हथेली सदा खाली ही रहती

चंद लकीरों में सिमटी जिंदगी है उसकी,

उन लकीरों के तिलिस्म में उलझता गया

ये मुकद्दर का खेल मान हर दुख सहता गया ।