आगे कदम बढ़ाया तो पीछे ना मुड़कर देखना

जो दूरी तय कर लिया है तो वापस ना लौटना

मंजिल का रास्ता बस उतना ही दूर है

जितना आगे बढ़ चुके हो बस उतना ही आगे बढ़ना ।

कुछ रास्ते मंजिल के होते हैं टेढ़े मेढे

नुकीले पत्थरों के कांटो भरे घनेरे,

इन कठिनाइयों से डरकर पीछे कभी ना मुड़ना

हार मान लिया गर तो जीत कभी ना मिलना,

बढ़ते रहो मंजिल पर हिम्मत से जीत मिलना ।।