बड़े बड़े सपने संजो रखे थे कभी
वक्त की आंधी ने उन्हें बिखरा दिया
उन बिखरे मोतियों को फिर से पिरोने
के लिए एक नए मंजिल की तलाश में चल दिया ,
जिंदगी कदम कदम पर इम्तिहान लेती है
कभी गम की काली परछाई का साया
कभी जिंदगी जीने का जुनून देती है ,
कभी हार ना माना जिसने उसको एक मौका
अवश्य देती है,
सदा चलता है जो अग्निपथ पर
उसके सपनों को सुखद अंजाम देती है ।।

