बरगद के पेड़ के नीचे कोई पनप नहीं सकता

उसकी छाया में कुछ उग नहीं सकता

उसकी विशालता के नीचे कुछ भी नहीं

मुमकिन,

वो एक ही अकेला खड़ा करता सबको

श्रीहीन,

आस पास जो भी आए सिमट जायेगा

उसके अस्तित्व के आगे मिट जायेगा

उसके नीचे सूख जाएगा हर चीज

जो भी उगना चाहेगे सड़ जायेगा बीज,

विशालकाय आकार में सब हो गए निराकार

एक ही आकार बरगद पेड़ बना सरकार ।।