जब बंटवारा हुआ इस मुल्क का

दो देश बन गए हिंदुस्तान में हिंदू

मुस्लिम पाकिस्तान चले गए,

एक लकीर खिंच गई मजहब की

सियासत की,

फिर भी कुछ हिंदू पाकिस्तान

और मुस्लिम हिंदुस्तान की विरासत की

कुछ खून के रिश्ते भी बंट गए दो मुल्कों में

जिनके बिछड़ने के एहसास का दर्द आज

भी है,

आजादी के पचहत्तर वर्ष होने को है

आज भी बंटवारे के खरोंचे दिलों में

कसक देते हैं,

चाहकर भूल नहीं पाते कभी कभी याद

कर लेते हैं ।।