बांट दिया मंदिर मस्जिद
बांट दिया गुरुद्वारा ,
गिरिजाघर भी बांट दिया
यह कैसा मानवता का बंटवारा,
जाति धर्म में उलझा मानव
अपने हालत पर रोए,
नफरत की इस फितरत से
मानव धर्म क्या संजोए,
ये कैसी बयार चल रही धुंआ हो गई
अमन शांति,
प्रेम परस्पर भाई चारा में आ गई
नई क्रांति ।।

