बंद ताले को खोलो किस्मत संवर जाएगी

जिंदगी की कली फूल बन जाएगी

अपने परिश्रम के चाभी को तराशो

इस कदर,

इस ताले को चाभी मिल जायेगी,

तुम्हारे ख्वाबों की ताबीर संवर जाएगी

जिंदगी की कली फूल बन जाएगी ।

एक खुशबू फिजाओं में घुल जायेगी

तेरी सफलता की कहानी यूं बन जाएगी

सारे कायनात की खुशियां होंगी हासिल तुम्हें

जिंदगी एक सुहानी कहानी बन जायेगी ।।