ये दुनिया बड़ी बहुरंगी है,

एक तरफ रेशम ओढ़े है,

दूसरे तरफ अधनंगी है,

ये दुनिया बड़ी बहुरंगी है ।

एक तरफ मुखौटा शराफत का,

दूजे तरफ काला मन मैला,

मानवता का चोला डाले,

करतब सब अतरंगी हैं ।

ये दुनिया बड़ी बहुरंगी है ।

चिकनी चुपड़ी बातें करते,

एक दूजे से नफरत करते,

माया मोह के भ्रमजाल में,

अपने स्वार्थ के संगी हैं ।

ये दुनिया बड़ी बहुरंगी है ।

ये दुनिया बड़ी बहुरंगी है ।।