कभी तो बहार आएगी
इस सूखे उपवन में
मुरझाए पौधों की डालियां
हरी भरी होंगी
हर डाली पर फूल खिलखिलाएंगे
कभी तो बहार आएगी ।
अब तो भौरे भी हर डाली के
फूलों से अठखेलियां करेंगे
मधुमक्खियां भी रस पीने को
हर डाली से लिपट जाएंगी ।
कभी टी बहार आएगी ।।