बागवान का हर फूल कीमती होता है
बागवान का माली तो हर फूल को
संजोता है,
फूल पत्ती डाली डाली करता सबकी
रखवाली,
एक भी फूल कुम्हला जाए तो उसके
मन की बेचैनी भारी,
जिनको सींचा अपने अरमानों से जब
उनको कष्ट होता है
माली की बगिया की मिट जाती खुशहाली
रंग बिरंगे इन फूलों से चमन की खुशियां
हैं मतवाली ।।

