रास्ते में आये पत्थर को हटाना होगा,

जिन्दगी जीना है तो संघर्ष करना होगा,

सफलता मिले ना मिले कदम बढाना होगा,

रुक गये तो, मृतप्राय बनना होगा ।

हिम्मत ना हारो लक्ष्य साधो,

आगे बढे, तो चलते चलो,

मंजिल मिलेगी विश्वास जगाना होगा,

अपने कर्म से ही तुम्हे,

अपना भाग्य बदलना होगा ।।

जिन्दगी जीना है तो संघर्ष करना होगा ।।