मैने खुद को ना बदल पाया

जमाने के अनुसार,

जी रहा आज भी उन्नीसवीं सदी

के उसूलों को कंधे पर लिए,

जब रिश्तों के लिए खुद को फना

कर देते थे,

आज तो लोग खुद के स्वार्थ में

हर रिश्तों को भुला देते हैं ।

यह नए जमाने का शगल बन गया

जब अपनों के ऊपर पांव रखकर अपने

ही मंजिल का पता ढूंढ लेते हैं ।।