देश की अवाम परेशान है

सरकार और संसद दोनों में हाहाकार है,

सरकार के ऊपर विरोधियों का हमला

घपला और घोटालों का रोज रोज जुमला

क्या सच क्या झूठ इससे हैरान है

देश की अवाम परेशान है ।

देश में अवाम को हजारों परेशानियां

बढ़ती महंगाई और रोजगार की नाकामियां

सियासत में सबको सत्ता की चुनौतियां

जनता तो केवल वोट की कसौटियां

वादों और विवादों पर सरकार मेहरबान है

देश की अवाम परेशान है ।।