कौन सोचता है अवाम नासमझ है
जो कुर्सी पर बैठे हुक्म देते हमें
उनको हमने ही वो मानद दिया
आज उनके ही नजरों में हम कुछ नहीं
ऐसा सोच क्यों खुद में आने दिया ।
जब सारी लोकतंत्र की व्यवस्था
नाकाबिल हुई उसमें आम जनता
किस पर भरोसा करे,
जब प्रधानमंत्री भी आरोपों में घिर ही गए तो
तो ईमानदारी का मानक जुमला ही लगे ।
देश हर नागरिक का उतना ही है
जितना रसूखदारों के भाषण से अपना लगे,
ये विरासत किसीकी का ना निजी लगे
जनता के फैसले से ही महफिल सजे ।।

