कहां उलझ गए हम

मंदिर मस्जिद के बवाल में,

अयोध्या विवाद अभी सुलझा बड़ी मुश्किल से,

फिर से उलझ गए हिंदू मुस्लिम के जाल से,

जीवन जीने के लिए आस्था ही काफी है,

फिर क्यों इतिहास के गर्भ की झांकी है,

आम अवाम को दो वक्त की रोटी और काम चाहिए,

जीवन जीने के लिए अमन और शांति

का पैगाम चाहिए।

भाई चारा कहीं समुदायों का बिखर ना जाए,

इसलिए सबकी आस्था का एहतराम चाहिए ।।