किसी को कम समझने की भूल मत करना

एक चींटी भी हाथी को तांडव करवा सकती है

अहंकार का आकार कितना भी बड़ा हो

एक दिन वक्त की आंधी धूल में मिला देती है ।

अपने मद के गुरुर में इतना मगरुर ना बनो

की इंसान होने का धरम भी भूल जाओ,

किसी को अपने सहयोग से राहत ना दे सको

तो किसी को मिटाने की साजिश ना करो ।

समय हर इंसान का साथ देता है

किसी का तुरंत तो किसी का बाद देता है,

इसी के सहारे तो हर इंसान जीने का

जुनून रखता है,

वरना जीने का अंदाज कहां होता है ।।