"अटल जी की याद में "

राजनीति के क्षितिज पटल पर,

सदा रहेंगे अटल,

सूरज बनकर चमकेंगे सदा,

राजनीति भूमण्डल पर,

अमृत वाणी,दूरदर्शिता ,

जिनकी है पहचान,

देश के जन जन के दिल,

में राजनेता बड़े महान,जिनके चेहरे पर मुस्कान सदा,

माँ सरस्वती का वरदान,

आपकी जीवन ज्योती सदा,

प्रकाश पुंज बनेगी जन जन की,

पहचान ।

आप "अटल" हैं, हृदय पटल ,

आप अमरदीप हैं "महान" ।।