अब तो आस्था भी राजनीति

की चौसड़ पर बिछी

धर्म को मोहरा बना दिए नेता

जनता को धर्म की चादर में लपेट

सत्ता की सीढ़ी बना बैठे हैं,

राम रहीम की राजनीति में उलझा

जनमानस

खुद को पहचान पाना भी मुश्किल

अपने वजूद को तलाशता आम इंसान

राम किसके रहीम किसके हैं

राजनीति बन गई सत्ता का तमाशा

आस्था ही मात्र कुर्सी पाने की आशा,

इसी दोराहे में पीस रही आम जनता

अब तो ईश्वर या अल्लाह का भरोसा है ।।