तिनका तिनका जोड़कर आशियाना बनाया,
अपने मेहनत और पसीने से बड़ी हसरत
से ठिकाना बनाया,
कुदरत नहीं जब इंसान अपने आतंक से
आम लोगों को निशाना बनाया,
घर बार धन दौलत छोड़ भागकर
जिंदगी बचाने का लक्ष्य आया ।
जिंदगी बच गई तो जीवन जीने का
मकसद तलाश लेंगे,
जब जिंदगी और अपने ना रहे तो,
ये धन दौलत ये आशियाना लेकर भी
क्या करेंगे ।।

