उड़ते हैं परिंदे बादलों के बीच

उनको लगता है कि आसमान छू लिया

शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा हुआ इंसान

उसको लगता है की जहां को पा लिया,

अपने अपने हुनर का जो दम हैं भरते

वो अपने उस बदलाव से सदा हैं डरते

कोई भी मुकाम सदा एक सा नहीं रहता,

जो उड़ रहे गगन में जमीं पर आना ही पड़ता ।।