"आशा और विश्वास "

उम्मीद के दामन को सदा जगाये रखना,

अपने संघर्ष को सदा जिन्दा रखना,

एक छोटी सी चिंगारी दावानल बन जाती है,

एक छोटी सी आशा हमें मंजिल का राह दिखाती है,

जीवन तो महासंग्राम है,

इन्सान के मेहनत और धैर्य का परिणाम है,

हमारे हाथों में कर्मों का वरदान है,

फल की प्राप्ति तो हमारे कर्मों का परिणाम है,

इंसान तो क्या ईश्वर ने भी जीवन संघर्ष किया,

अपने मानव रुप से संदेश यही दिया,

मेहनत और धैर्य से बडा नहीं कोई मन्त्र,

जीवन जीने के लिए कर्म ही अचूक यंत्र,

जीवन को सदा आशाओं से जोडकर रखना,

सफलता असफलता में कभी मत उलझना ।।