जुल्म सहकर चुप रहना अपराध होता है,
गीता में श्री कृष्ण ने बोला है,
गलत को गलत कहना नहीं कोई पाप होता है,
विरोध करने से जुल्म रुक जायेगा समझो,
अगर जीना है इज्जत से युद्ध इंसाफ होता है,
ना गलत करना किसी से ना सहना गलत,
जहां अन्याय हो वहां विरोध करना हो सहज,
सत्य है जहां सदा ईश्वर साथ होता है ।।

