अपनी बातों को बताना कोई गुनाह नहीं

जो खुद को ना अच्छा लगे कह देना खता तो नहीं

हुक्मरान हमारे हमसे ही दगा करें जब

उनके वादों को बताना कोई सजा तो नहीं ।

आजकल शोर बहुत है उनके दरियादिली के

छाए हैं हर दरो दीवार पर उनकी छवि

किसी मुफलिस की हकीकत को बयां करे

ऐसा कोई अल्फाज का जुबां ही नहीं ।।