लोग अपनी अपनी सोच से
दुनिया की तस्वीर बनाते हैं
मगर यह नहीं सोचते कि
वह क्या हैं ,
शायद हर इंसान अपनी कमजोरियों
को दूसरों पर डालकर खुद को सुकून
पाता है इसलिए दूसरों में कमी ढूंढता
रहता है ।
हर इंसान अपने बच्चों पर अपनी
असफल चाहतों का बोझ डालना
चाहता है ताकि उसकी असफल
चाहते उसके बच्चे पूरा करें,
वो यह नहीं समझ पाता की उसके
बच्चे क्या चाहते हैं ।
किसीको अपने चाहतों के बोझ से
दुखी करना न्याय संगत नहीं है ।
सबको अपने अपने जिंदगी का
लक्ष्य चुनने का विशेषाधिकार है ।।

