अपने अपने राम,

राम हमारी आस्था जीवन शैली राम

रामराज्य की स्थापना की परिकल्पना राम,

धर्म संस्कृति की धरोहर कण कण में राम,

पितृ वचन पालन हेतु वन को किए प्रयाण,

धीर वीर गंभीर मानव जीवन के आदर्श,

जीवन की नैतिकता का दिए राम संदेश,

राम हमारे भगवान हैं राम जीवन दर्शन,

विश्व जगत कल्याण उनका जीवन दर्शन विशेष,

राजधर्म के पालन हेतु माया मोह का त्याग,

प्रजा रंजन के लिए किया मां सीता का त्याग,

मर्यादा पुरुषोत्तम राम सबके अपने राम,

अपने अपने भाव में दिखते सबके राम ।।

जय श्री राम, जय श्री राम ।।