मैं कैद हूँ अपने बनाये घेरे में,
लाख कोशिशें करने पर भी,
तोड़ना मुश्किल हो गया,
तडप रहा हूँ जंजीरों में,
जकडा हुआ,
इनको तोडकर निकलना
मुश्किल हो गया ,
जिन्दगी बंदिशों में सिकुड़ गयी
ऐसे जैसे पिंजरें में कैद पंछी,
अब भी आजाद होने का
जुनून है दिल में,हिम्मत बनाये
बैठे हैं ।
दौड़ सकता नहीं,चल सकता नहीं,
घिसट कर ही सही ! अपने घेरे को
तोड़ आजाद हो जाऊंगा,
फिर से गिरते, घिसटते ही सही
मंजिल तक पहुंच जाऊंगा ।
इसी आश और विश्वास में,
कट रही जिन्दगी,
एक दिन अपने बनाये घेरे को तोड़,
खुद को आजाद बना पाऊँगा ।।


