सफलता के आखिरी पायदान पर
पहुंचकर नीचे आना ही पड़ता है,
जब तक रुक सको नीचे उतरना
उतरना ही पड़ता है,
हवा में कब तक रुकेगा कोई
जमीन पर आना ही होगा,
चाहे धन कुबेर कितना बड़ा हो कोई
नुकसान उठाना होगा,
ये व्यापार ये शेयर का सांप सीढी का खेल
कभी ऊपर के पायदान पर तो
कभी नीचे के पायदान का तिलिस्म
ऊपर नीचे होते नंबरों के खेल में
दौलत का तिलिस्म समझना होगा ।
अडानी ग्रुप के गिरते हुए शेयरों से लाखों
करोड़ों का घाटा,
विश्व रेटिंग में तीसरे से पंद्रहवें स्थान का
ये कैसा दौलत का तमाशा ।।

