सपने हर इंसान के आंखों में पलते हैं

पूरा हो सपना हर दिल मचलते हैं

पूरा हो हर सपना पल पल जलना होता है

प्रकाश देने के लिए सूरज को हर पल जलना होता है ।

कामयाबी पाने के लिए वक्त की तपिश

सहना होता है,

हर हाल में अपने सपने को जिंदा रखना होता है

फिर एक दिन वो इंसान कुंदन बन चमकता है ।।