कभी जो अपने आस पास थे

आज अजनबी बन गए

कमाल है वक्त की नजाकत का

आज सब एक एक कर दूर हो गए ।

आंखे फेर लेते हैं जो साथ साथ चलते थे

थोड़ी मुश्किल क्या आई

आज अजनबी बन बैठे हैं ,

रश्क क्यों करें जमाने के दस्तूर पर,

सारे रिश्ते नाते जब वक्त की नजाकत पर ।।