अपनी बात कहने का अधिकार है आपका

शांतिपूर्ण आंदोलन हक है आपका,

देश के भविष्य हैं इस देश के नौजवान,

भारत मां के माथे के तिलक हैं ये जवान,

आपके हर कदम पर यह देश की आन बान

फिर अपने ही आंदोलन को मत करो बदनाम,

अवाम के हर बात का लोकतंत्र में सम्मान,

युवा पीढ़ी तो हमारे तिरंगे की शान,

धैर्य और विश्वास से इंतजार कीजिए,

अच्छे भविष्य के लिए सम्मान कीजिए ।।