इन धुप अंधेरों में रोशनी दिख जाए तो
एक हल्की सी लकीर से राह दिख जाए
बढ़ जाए इन बारीक रोशनी के लकीरों पर
शायद इसी राह पर मंजिल मिल जाए ।
कोई सीधा रास्ता जिंदगी में नहीं मिलता है
खुद के मेहनत और जुनून से आगे बढ़ने
का रास्ता खुलता है,
बैठकर किस्मत को कोसने वालों हिम्मत कर
उड़ने वाले परिंदो को खुला आसमान मिलता है ।।


