अब तो आम इंसान भी सियासत के
रंग में रंग गया है,
जो घर प्यार मोहब्बत के तस्वीर थे
आज साजिश का रंगमंच बन गया है ।
कभी हक और अधिकार के लिए
कभी प्रापर्टी के तकरार के लिए
भाई भाई में तलवारें खिंच रही हैं
अब तो खूनी रिश्तों में भी स्वार्थ
का रंग चढ़ गया है ।।

