कोई काम ऐसा मत करो

जो समाज के ताने बाने को तोड़ दे

जनता के रहनुमाओं को जाति धर्म

की राजनीति से ऊपर उठ

जनता के सरोकार से खुद को जोड़ दें

चुनाव जीतने के लिए धर्म को धर्म

से ना टकराए

हर धर्म इस देश की बुनियाद है

इस हकीकत को स्वीकार कर

सियासत और सत्ता को जनहित से जोड़ दें ।।