आक्रोश की ज्वाला है या कुछ और,

आग का दरिया बन गया है आज अपना देश,

अपनी ही संपत्ति को जला रहे हैं नौजवान,

निराशा और विद्रोह से नहीं होगा कोई समाधान,

धैर्य और शालीनता से पैगाम दीजिए,

सरकार को नई नीति का बहिष्कार कीजिए,

लोकतंत्र में अधिकार है आपका,

अपनी बात कहने का अधिकार है आपका,

अहिंसा के देश में हिंसा का कोई स्थान नहीं है,

कानून के गिरफ्त में आएं अंजाम सही नहीं है ।।