खड़े हैं आज हम जिस मोड़ पर

वो आखिरी होगा,

तमन्नाएं सुरखुरू होंगी यही

अंजाम होगा,

हमारे सपनों की लड़ियां हकीकत

की बनी फुलझडियां

इनकी जगमग रोशनी ही सुखद

पैगाम की कड़ियां,

इन्ही मीठे खयालों का कोई तो

नाम होगा ,

खड़े हैं आज हम जिस मोड़ पर

वो आखिरी होगा ।

जीवन जब मचलता है कोई इतिहास

रचता है,

उस इतिहास का अपना कोई पैगाम होगा,

खड़े हैं आज हम जिस मोड़ पर

वो आखिरी होगा ।।