गम के अकेलेपन से ज्यादा दुखद
खुशियों का अकेलापन,
वो खुशी कैसी जिसे अपनों के साथ
बांट ना सके ,
अपनों के मुस्कान के एहसास को
देख ना सके ।
गम हो या खुशी
गम बांटने से कम होता है
खुशी बांटने से बढ़ती है,
इसी का नाम जिंदगी है ।
एक ठूंठा पेड़ जिसमें ना हरियाली हो
ना कोई फल फूल
अकेलेपन का सहता है शूल
बस ऐसी है जिंदगी अकेलेपन का शूल ।।

