आज चांद दिखा कल ईद मनाई जाएगी,

मुबारक दिन होगा कल खुदा की नेमत आयेगी,

कहते हैं चांद संदेश देता है मनाओ ईद की खुशियां

मुहब्बत का पैगाम दो दुनिया को

मिटा दो दिलों की दूरियां,

ना रहे नफरतों का साया इंसानियत

फूल सा खिल जाए,

फिजा में फैले खुशबू चमन गुलजार हो जाए ।।