आज आइना भी शरमा गया

अपनी सूरत जो देखी अवाक रह गया,

जिस चेहरे पर खिलती मुस्कान सदा

उस चेहरे पे नफरत का धुंआ छा गया,

आज आइना भी शरमा गया ।

मैं बदहवास आइना साफ करता रहा

फिर भी अक्स मेरा साफ ना हुआ अभी

मेरे अंदर ऐसा क्यों बदलाव आ गया,

मेरा अक्स धुंधला कर रह गया,

आज आइना भी शरमा गया ।।