हमें आइना मत दिखाओ,
हमारी सूरत बदरंग नजर आती है,
हमें अपने ही काले दिल की
तस्वीर घिनौनी नजर आती है ।
हमने तो आडंबर से अपनी बाहरी
तस्वीर दुनिया को दिखलाई,
पर इस आइना में हमारे व्यक्तित्व की
कालिमा नजर आई ।
हम दुनिया को कुछ भी बताएं
पर हकीकत का एहसास रहता है,
औरों पर कीचड़ उछालने से ही
हमारा कमल कीचड़ में खिलता है ।।

