आइना जब भी देखता हूं
खुद को अजनबी पाता हूं
जीवन के हर मुकाम पर
एक हारा हुआ मुसाफिर
समझ जाता हूं
यह किस्मत का तकाजा है
या मेरे खुद के गलतियों का
परिणाम
अब तो खुद को अंधेरों में घिरा
पाता हूं ।
अब तो हालात कुछ बेकरार करते हैं
जिंदगी कांटों में लिपटी लहूलुहान है
कब तक इसमें उलझा रहूंगा
अब तो हसरतें भी लहूलुहान हो गई ।।
Posted bySahdeosingh

