ऐ जिंदगी शुक्रिया है तुझे,
तूने जीने का अंदाज सिखाया,
जीवन के हर दौर मुझे विश्वास दिलाया,
खुशी हो या गम कभी आंखे हुई ना नम,
हिम्मत और साहस से उत्साह बढ़ाया ।
ऐ जिंदगी शुक्रिया है तुझे,
तूने जीने का अंदाज सिखाया ।
वक्त बेवक्त तूफान आए जिंदगी में,
उन तूफानों में मेरी कश्ती को किनारे
पहुंचाया,
बहुत से कांटे आए राहों में,
उन कांटों को तूने फूल सा कोमल बनाया,
जीवन सफर के हर बाधाओं को दूर कर,
सुगम राह दिखाया,
ऐ जिंदगी शुक्रिया है तुझे,
तूने जीने का अंदाज सिखाया ।।

