ऐ दिल तूं उदास ना हो,

जिंदगी के फलसफे को आज तक कोई

समझ ना पाया,

बड़े बड़े विद्वान ज्ञानी ने पूरा जीवन खपाया

पर जिंदगी के मर्म को कोई समझ ना पाया ।

फिर तूं क्यों उदास है,

यह जीवन एक पहेली है

जिसमें चलती आंख मिचौली है,

कभी खुशियां तो कभी गम

यही तो अनबुझ पहेली है,

तूं मान ले तूं जान ले तेरे रोने और उदास होने

से जीवन का रूप रंग नहीं बदलता,

जिस पर तुम्हारा कोई अख्तियार नहीं

फिर उस पर उदास क्यों ?

जो है उस पर खुश रहो जो नहीं उस पर

शोक नहीं,

नियत को स्वीकार करना ही इंसान

की नियत है ।

इस पर खुशी या उदासी का कोई प्रश्न ही नहीं

जो है उसी में खुश रहना होगा ।।