जिन्दगी में कुछ भी हासिल
आसानी से नहीं होता,
आहुति देनी पड़ती है,
कभी अपनी चाहतों का
कभी अपनों का,
कुछ भी पाने के लिये कुछ
खोना पड़ता है ।
जब हम कुछ भी नया काम
करते हैं तो हवन,पूजा कराते हैं,
हवन में अग्नि को घी,दशांग आदि
की आहुति देते हैं ।
बगैर आहुति शुभ कार्य पूरा नहीं होता ।
जीवन में भी कुछ श्रेष्ठ बनने के लिये
आहुति देनी पड़ती है ।।


