अहंकार को त्याग सुविचार लाओ,
अभिमान में आकर किसी को ना सताओ,
जो आज तुम्हारा है स्थायी नही है,
ये शानो-शौकत कल होगा,
किसी को पता नहीं है ।
कल क्या होने वाला है विधाता,
को नहीं पता,
इसके लिये जीवन में ना करो,
कोई खता ।
जीवन में धूप छाँव बस कुदरत,
की है फितरत,
इंसान तो कठपुतली है बस,
कर्म ही अनवरत ।।


