जल रहें हैं घर सिसक रही है जिंदगी

क्या कहूं इस मंजर को जहां इंसानियत में

छाई है दरिंदगी,

बड़ा दुख होता है देख नफरत का सैलाब

इंसानी रिश्तों में बह रहा दरिया नफरत का

जल रही आग,

ये कोहराम जो मचा है ये कैसा शोर है

जाति धर्म के टकराव में अपने हक का जोर है

अपने ही आशियां को जला कर खुश हो रहा है जो

मानवता का ये कैसा खूनी खेल है ।