हसरतें मेरे दिल की अधूरी रहीं
मेरी चाहते कभी भी ना पूरी हुई
मैं भटकता रहा अनजाने राह पर
जिंदगी अभी भी अधूरी रही ।
मेरी चाहते कभी भी ना पूरी हुई ।
एक सपना संजोया था जागकर रातभर
मेरी हसरतें पूरी करूं हकीकत मगर
पूरा हो ना सका ख्वाब, ख्वाब ही रह गया
मेरा जीवन सफर अधूरा रह गया,
अब तो जीवन की भी शाम आ गई
मेरी जिंदगी अभी भी अधूरी रही ।।

