कोई धोखा करे तो हम शिकायत नहीं करते

जिसके दिल मे साजिश के दीप जलते हैं

उसे हम कैसे नाकाम करे,

आज कल हर इंसान खुद को और औरों

को धोखा देने का जाल बुनता है,

जैसे बहेलिया जाल बिछाकर मासूम

पक्षियों को फसाने की साजिश रचता है,

जब हर तरफ झूठ फरेब साजिश का जाल

बिछा हुआ है,

कोई मासूम इससे कैसे बच सकता है ।

जीवन के हर क्षेत्र में आडंबर का माहौल

छाया है,

इस तिलिस्म से कैसे आम इंसान बचाए खुद को

यह प्रश्न सबके दिलों में सुलग आया है ।।