जो छोड़ दिया पीछे उनको ना भुलाना है
वे मेरे अपने हैं ना उनसे दूर जाना है,
आ अब लौट चलें ।
जिनके आंचल में जीवन की मधुर यादें,
कैसे भूलेंगे अपनी मिट्टी से किये वादे,
हर हाल में तेरे हैं तेरी ममता के तले ,
आ अब लौट चलें ।
तेरे यादों के झरोंखो में अनगिनत हैं
स्मृतियाँ ,
कैसे भूलेंगी उनकी प्यारी झलकियां,
अब जो भी ख्वाहिश है ,
तेरे आंचल में मिले ।
आ अब लौट चलें ।।
