ये धारा हथियार है दुश्मन पर
वार करने का,
सियासत और सत्ता के विरोधियों
पर इस्तेमाल करने का,
जो बोलेगा खिलाफत में सरकारों के
समझो, उसे जेल जाना होगा ।
सियासतदां सियासत में हथियार बनाते हैं,
विरोधियों के हौसलों को पस्त करते हैं,
अब तो जनता भी इसके जद में आ रही भाई,
करोगे सरकार की बुराई तो,
बिना जमानत जेल जाओगे नहीं कोई सुनवाई,
धारा 124 A सियासत सत्ता का ब्रह्मास्त्र,
इसका तोड़ नहीं कोई ये कलयुग का दिव्यास्त्र ।।

